Home उत्तर प्रदेश Modh : निःशुल्क महिला स्वास्थ्य परीक्षण कैंप मे महिलाओ का उमड़ा हुजूम
उत्तर प्रदेश

Modh : निःशुल्क महिला स्वास्थ्य परीक्षण कैंप मे महिलाओ का उमड़ा हुजूम

Modh : सुरियावां विकास खंड के कंचनपुर गांव में स्वयं सेवी संस्था माय होम इंडिया के भदोही इकाई के सहयोग से कल्याण हॉस्पिटल मोढ़ द्वारा निशुल्क महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन गांव मे किया गया।

मोढ़ (Modh)। सुरियावां विकास खंड के कंचनपुर गांव में स्वयं सेवी संस्था माय होम इंडिया के भदोही इकाई के सहयोग से कल्याण हॉस्पिटल मोढ़ द्वारा निशुल्क महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन गांव मे किया गया।

महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में कोविड-19 से बचाव के बारे में और मास्क वितरण किया गया इसके पश्चात महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉo सीताराम मिश्रा और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज गौर, डॉ के एम मंजरी, डॉ शिखा मिश्रा के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाइयों का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य कैम्प में सैकड़ों महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उपचार कराया।  लाभान्वित महिलाये अस्पताल प्रशासन व स्वयंसेवी संस्था का आभार प्रकट किया।
स्वयंसेवी संस्था के जिला संयोजक सुशील मिश्रा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया जा रहा है।
 
डॉ के एम मंजरी  ने बताया महिलाएं किसी मामले में पुरुषों से कम नहीं अपने रोग को छुपा कर उन्हें ना बढ़ाएं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ले समय पर अपने रोग के बारे में बताकर इलाज करवाएं ।

डॉ शिखा मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिलाओं में ज्यादातर स्किन संबंधी बीमारी है देखने को मिलती है  संबंधित रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श ले ।डॉo सीताराम मिश्र ने बताया कि इस तरह के कैंप का आयोजन कल्याण हास्पिटल  द्वारा प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा।  

जनहित के कार्य से बढ़कर कोई कार्य नहीं।वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज गौर ने बताया कि महिलाओं द्वारा अकेले में समस्या बताई जाती है नॉर्मल कैंपों में वे खुलकर अपनी समस्या नहीं बता पाती इस कारण महिला स्वास्थ्य परीक्षण रखा गया है। ताकि वह अपनी समस्या खुल कर बता सकें से महिला पुरुष स्टाफ मौजूद है । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वतन दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...