अधिकारियों के अनुसार, 49,930 मोबाइल हैंडसेटों को ब्लॉक किया गया है, जो आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। एक व्यक्ति के नाम पर निर्धारित सीमा से अधिक जारी किए गए 77.61 लाख मोबाइल कनेक्शनों को भी बंद कर दिया गया है।
साइबर अपराध और धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग ने 2.29 लाख मोबाइल फोन पूरे देश में ब्लॉक किए हैं। इसके साथ ही, दुर्भावनापूर्ण एसएमएस भेजने में शामिल 20,000 संस्थाओं, 32,000 एसएमएस हेडर और दो लाख एसएमएस टेम्प्लेट को भी बंद कर दिया गया है।
बैंकों और पेमेंट वॉलेट के लगभग 11 लाख खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जो फर्जी दस्तावेजों पर लिए गए मोबाइल कनेक्शनों से जुड़े थे। इन मामलों में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 365 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए दूरसंचार विभाग ने एक ऑनलाइन सुरक्षित डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) तैयार किया है, ताकि विभिन्न हितधारकों के बीच दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग से संबंधित जानकारी साझा की जा सके और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।
इस कठोर कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि फर्जी मोबाइल कनेक्शनों और साइबर अपराधों पर लगाम लगेगी, जिससे देश में डिजिटल लेनदेन और मोबाइल सेवाओं की सुरक्षा और सुदृढ़ हो सकेगी।
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026मुंबई | 24 सितंबर 2026: मुंबई के प्रसिद्ध ‘मुंबई के राजा’ के विसर्जन...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार : भ्रष्टाचार की खबर आमतौर पर तब बड़ी बनती है जब कोई...
ByMCS DESKSeptember 24, 2026नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026