Home ताजा खबरें खानीवाडे टोल प्लाजा पर जाम और गड्ढों के खिलाफ विधायक विलास तारे का आक्रामक रुख
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

खानीवाडे टोल प्लाजा पर जाम और गड्ढों के खिलाफ विधायक विलास तारे का आक्रामक रुख

विलास तारे खानीवाडे टोल प्लाजा पर दो घंटे तक रुककर ट्रैफिक नियंत्रित करते हुए

खानीवाडे टोल प्लाजा पर जाम और गड्ढों के खिलाफ विधायक विलास तारे का आक्रामक रुख, टोल वसूली बंद करने की चेतावनी

पालघर, 30 जून 2025: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 48 पर स्थित खानीवाडे टोल प्लाजा पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम और सड़कों की दयनीय हालत के खिलाफ बोईसर के विधायक विलास तारे ने आक्रामक मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने दो घंटे तक खुद टोल प्लाजा पर रुककर यातायात नियंत्रण किया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “यह केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही और जनता के साथ धोखा है।”

विधायक ने कहा कि अगर 500 मीटर से ज्यादा लंबी कतार हो, तो टोल माफ करना चाहिए, जैसा कि NHAI नियम कहते हैं। लेकिन वास्तव में दो-दो घंटे की लाइन के बावजूद जबरन टोल वसूला जाता है।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सासूपाड़ा से अच्चद तक हाईवे पर 179 मौतें हुई हैं, जो हादसे नहीं बल्कि टोल वसूलने वाले सिस्टम और असुविधा के कारण हुईं ‘हत्या’ हैं।

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा: “अगर सुविधा नहीं, तो टोल नहीं। अब जनता सड़कों पर उतरेगी।”

पालघर में नागरिक सुरक्षा बल का सात दिवसीय प्रशिक्षण अभियान, 360 मास्टर ट्रेनर तैयार करने का लक्ष्य

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...