Home ताजा खबरें मुंबई मेट्रो में बड़ा बदलाव: 2025 तक मुंबई में चार नई मेट्रो लाइनें शुरू
ताजा खबरेंमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुख्य समाचार

मुंबई मेट्रो में बड़ा बदलाव: 2025 तक मुंबई में चार नई मेट्रो लाइनें शुरू

मुंबई में नई मेट्रो लाइनें और Mumbai One ऐप
मुंबई में नई मेट्रो लाइनें और Mumbai One ऐप

2025 तक मुंबई में चार नई मेट्रो लाइनों की शुरुआत और ‘Mumbai One’ ऐप के जरिए एक ही क्यूआर कोड से सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं होंगी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।

मुंबई,29 जुलाई: मुंबई की परिवहन व्यवस्था में 2025 के अंत तक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। महानगर में चार नई मेट्रो लाइनें शुरू होने जा रही हैं, जिससे लाखों यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। मेट्रो के साथ-साथ ‘Mumbai One’ नामक एक डिजिटल ट्रैवल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनोरेल जैसी 11 परिवहन सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

मेट्रो विस्तार के तहत मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से मीरा-भायंदर), लाइन 2B (डीएन नगर से मांडले), मेट्रो लाइन 3 (कफ परेड से सीप्ज़), और मेट्रो लाइन 4 व 4A (वडाला से गाईमुख) की आंशिक सेवाएं 2025 के अंत तक शुरू हो जाएंगी। मुंबई मेट्रो की पहली अंडरग्राउंड लाइन – लाइन 3 अगस्त में आंशिक रूप से खुलने वाली है।

‘Mumbai One’ ऐप से यात्रियों को अब अलग-अलग टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। एक क्यूआर कोड से मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनोरेल समेत कई सेवाओं में सफर किया जा सकेगा। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के अनुसार, यह तकनीकी पहल शहर को डिजिटल और सुलभ परिवहन प्रणाली की दिशा में आगे बढ़ाएगी।

Maharashtra Politics News: फडणवीस ने महायुति मंत्रियों को दी सख्त चेतावनी, विवादित बयानों पर रोक लगाने का निर्देश

Recent Posts

Related Articles

Share to...