Home ताजा खबरें वर्ली में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

वर्ली में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त

Black marketuing

मुंबई | प्रतिनिधि: मुंबई के वर्ली इलाके में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ राशन वितरण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अधिकारियों ने बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिन्हें कथित तौर पर अवैध रूप से जमा कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन को सूचना मिली थी कि वर्ली नाका स्थित गणपतराव कदम मार्ग के ‘सूरज वल्लभदास चॉल’ इलाके में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। बताया गया कि कुछ लोग इन सिलेंडरों को रिहायशी इलाके में जमा करके ब्लैक मार्केट में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

सूचना मिलते ही राशन वितरण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और वहां रखे सिलेंडरों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान HP गैस कंपनी के 5 किलोग्राम वाले छह भरे हुए सिलेंडर और 58 खाली सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य कंपनियों के कुछ भरे हुए सिलेंडर भी जब्त किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, इन सिलेंडरों को अवैध रूप से रिफिल कर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। जब्त किए गए सभी सिलेंडर और अन्य सामग्री को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि रिहायशी इलाकों में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जमा करना बेहद खतरनाक है और इससे आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री या भंडारण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों पर नजर रखने के लिए विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

निमंत्रण पत्र विवाद के बीच महापौर ने किया लोकार्पण, भाजपा ने किया बहिष्कार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...