Home ताजा खबरें बेलापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, युवती को कुचलते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

बेलापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, युवती को कुचलते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

बेलापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा युवती को टक्कर मारने का CCTV दृश्य
नवी मुंबई के बेलापुर सेक्टर-8 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल

नवी मुंबई | संवाददाता: नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की वजह से एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। इस घटना में सड़क किनारे चल रही एक युवती को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना बेलापुर सेक्टर-8 के अरेंजर कॉर्नर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चला रहा 19 वर्षीय युवक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज गति से आ रही गाड़ी ने पहले सड़क किनारे पैदल चल रही युवती को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती कुछ दूरी तक वाहन के साथ घसीटती चली गई। इसके बाद भी स्कॉर्पियो नहीं रुकी और आगे बढ़ते हुए एक दोपहिया वाहन, एक ऑटो रिक्शा और पार्किंग में खड़ी दो-तीन कारों को भी टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में कुल तीन से चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत बेलापुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में स्कॉर्पियो चालक और उसके एक साथी के खिलाफ बेलापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवती सड़क किनारे जा रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी और उसके बाद कई वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

वर्ली में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...