महाराष्ट्रमुंबईवसई-विरार

BREAKTHROUGH Relief for Vasai Virar Women: वसई-विरार की महिलाओं को बड़ी राहत, 1 जून से बस यात्रा पर मिलेगी 50% छूट!

वसई की विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित के प्रयासों को सफलता, हजारों महिला यात्रियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Vasai virar (23 मई 2025): वसई-विरार की महिलाओं के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। लंबे समय से जिस रियायत का इंतज़ार था, वह अब हकीकत बन गई है। वसई की लोकप्रिय विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित के अथक प्रयासों के बाद, महानगरपालिका प्रशासन ने घोषणा की है कि 1 जून 2025 से वसई-विरार क्षेत्र की महिलाओं को बस यात्रा में 50% की विशेष छूट मिलेगी।

यह घोषणा आज वसई-विरार (Vasai virar)नगर निगम के आयुक्त श्री अनिलकुमार पवार द्वारा औपचारिक पत्र के माध्यम से की गई, जिसे सुनते ही महिलाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस निर्णय का सबसे अधिक लाभ दैनिक यात्रा करने वाली छात्राओं, गृहिणियों और कामकाजी महिलाओं को होगा, जिनके लिए यात्रा का खर्च अब आधा हो जाएगा।

क्या है यह योजना और क्यों है महत्वपूर्ण?
महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही एसटी (राज्य परिवहन) बसों में महिलाओं को 50% छूट देने का निर्णय लिया था, जिसकी अमलवार शुरूआत मुंबई महानगर क्षेत्र (MMRDA), ठाणे और नवी मुंबई जैसे शहरों में हो चुकी थी। लेकिन वसई-विरार, जो तेजी से बढ़ता हुआ महानगर है, वहां की महिलाएं अब तक इस योजना से वंचित थीं।

वसई विधानसभा क्षेत्र की विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित ने इस भेदभाव को गंभीरता से लिया और तुरंत परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती आदिती तटकरे, और नगर आयुक्त अनिलकुमार पवार से संपर्क साधा। उन्होंने निरंतर पत्राचार, बैठकों और फॉलोअप के ज़रिए यह सुनिश्चित किया कि वसई-विरार की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

vasai virar
vasai virar  vasai virar  vasai virar

 

महिलाओं के लिए राहत, परिवारों के लिए सहूलियत
वसई-विरार में हजारों महिलाएं रोज़ाना बसों के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या अन्य स्थानों पर जाती हैं। दैनिक किराया अब आधा हो जाने से न केवल महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि पूरे परिवार का मासिक खर्च भी कम होगा।

एक स्थानीय कॉलेज छात्रा प्राची यादव ने बताया, “मैं रोज़ वसई से नालासोपारा कॉलेज जाती हूं। पहले मासिक पास का खर्चा काफी ज्यादा लगता था। अब 50% छूट से काफी राहत मिलेगी।”

गृहिणी सविता मोरे ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “हर महीने सब्जी, बच्चों की पढ़ाई, और दूसरी चीज़ों के साथ यात्रा खर्च संभालना मुश्किल हो जाता था। अब ये सुविधा एक वरदान जैसी है।”

जनता की आवाज़ बनीं विधायक स्नेहा ताई
वसई की विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित को इस निर्णय का श्रेय देना अतिश्योक्ति नहीं होगी। जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनकी सजगता और सक्रियता का यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने न केवल इस मुद्दे को उठाया, बल्कि तब तक पीछे नहीं हटीं जब तक उन्हें सकारात्मक उत्तर नहीं मिला।

इस यशस्वी निर्णय के बाद स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं ने विधायक ताई के कार्यालय में धन्यवाद संदेश भेजे हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर सराहना हो रही है।

वसई में शुरू हुई ई-बस सेवा: स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम

आगे की योजना और अपील
नगर आयुक्त द्वारा घोषित इस योजना के तहत वसई-विरार vasai virar नगर परिवहन की सभी बसों में महिलाओं को टिकट पर 50% की छूट मिलेगी। यह छूट 1 जून 2025 से लागू होगी और सभी महिला यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, बशर्ते वे स्थानीय क्षेत्र की निवासी हों और पहचान पत्र प्रस्तुत करें।

लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और जरूरतमंदों को इस योजना के बारे में जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

Show More

Related Articles

Back to top button