Home क्राइम Borivali Mumbai: बोरीवली में 28 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
क्राइममुंबई - Mumbai News

Borivali Mumbai: बोरीवली में 28 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

Borivali Mumbai
मुंबई के बोरीवली (Borivali Mumbai:) एमएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गणपत पाटील नगर, गली नंबर 4 में 28 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान सदाब शबीर मैकरॉनी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जब सदाब नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में बैठे एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सदाब के गर्दन और पेट पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित के परिवार की मदद से उसे तुरंत शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

एमएचबी पुलिस ने मामले में पंचनामा कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हमलावरों के नाम उजागर नहीं किए हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने इलाके में बंदोबस्त बढ़ा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Pelhar Nalasopara Police: पुलिस थाने में रखे 33 लावारिस दोपहिया वाहनों की होगी नीलामी, कहीं आपकी बाइक तो नहीं? चेक करें लिस्ट

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...