Home महाराष्ट्र वक्फ कानून के खिलाफ मुंबई में बड़ा प्रदर्शन, एमआईएम नेता वारिस पठान हिरासत में
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

वक्फ कानून के खिलाफ मुंबई में बड़ा प्रदर्शन, एमआईएम नेता वारिस पठान हिरासत में

वक्फ कानून के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, AIMIM नेता वारिस पठान हिरासत में।
वक्फ कानून के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, AIMIM नेता वारिस पठान हिरासत में।

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और वक्फ बिल का जमकर विरोध किया। इस प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मुंबई के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए वक्फ कानून को वापस लेने की मांग की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई मुस्लिम संगठनों ने इस विरोध का आह्वान किया था।

विरोध प्रदर्शन के दौरान वारिस पठान भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शनकारियों के साथ दिखाई दिए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया।

प्रदर्शनकारी वक्फ संपत्तियों से जुड़े नए कानून को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...