Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News 8 अगस्त से मुंबई उपनगरीय खंड पर आठ और AC local train सेवाएं शुरू करेगी Western Railway
मुंबई - Mumbai News

8 अगस्त से मुंबई उपनगरीय खंड पर आठ और AC local train सेवाएं शुरू करेगी Western Railway

AC local train सेवाओं की कुल संख्या 40 से बढ़कर 48 हो जाएगी

AC local train

मुंबई, AC local trains की यात्रियों में बढ़ती लोकप्रियता और उनकी बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा 8 अगस्त, 2022 से मुंबई उपनगरीय खंड पर AC local train सेवाओं की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 8 नई एसी सेवाओं की शुरुआत के साथ पश्चिम रेलवे पर AC local train की कुल संख्या अब 40 से बढ़कर 48 हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : भारत ने मलेशिया को 18 लड़ाकू विमान बेचने की पेशकश की, तेजस में रुचि दिखा रहे हैं अमेरिका सहित ये देश

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसी लोकल ट्रेन के यात्रा टिकटों के किराए में कमी किए जाने के कारण एसी लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल ही में पश्चिम रेलवे द्वारा 20 जून, 2022 से 8 और एसी लोकल सेवाएं शुरू की गई थीं।

यह भी पढ़ें : ट्विटर से कानूनी लड़ाई में एलन मस्क ने लिया भारत का नाम, टेस्ला के CEO ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

ठाकुर ने बताया कि शुरू की जा रही अतिरिक्त 8 सेवाओं में से 4 सेवाएं अप और 4 डाउन दिशा में हैं। अप दिशा में विरार-चर्चगेट, बोरीवली-चर्चगेट, मालाड-चर्चगेट एवं भायंदर-चर्चगेट के बीच एक-एक सेवा है। इसी तरह डाउन दिशा में चर्चगेट-विरार, चर्चगेट-बोरीवली, चर्चगेट-मालाड और चर्चगेट-भायंदर के बीच एक-एक सेवा है। उल्लेखनीय है कि ये 8 सेवाएं प्रतिदिन चलेंगी।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...