Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Accident : नालासोपारा में हादसा, १२ मंजिला इमारत से गिरा युवक, मौत
पालघर - Palghar Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Accident : नालासोपारा में हादसा, १२ मंजिला इमारत से गिरा युवक, मौत

Accident

पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व स्थित तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क इलाके में एक ३१ वर्षीय युवक की १२ मंजिला इमारत की छत से गिरकर (Accident) मौत हो गयी, इस मामले में स्थानीय तुलिंज पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम गौरी भगवतदास (उम्र -31 ) थी जो नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में रहता था। मूल रूप से बिहार निवासी मृतक गौरी, सेंट्रल पार्क, नालासोपारा पूर्व स्थित सद्गुरु हाइट्स नामक बिल्डिंग की  12वीं मंजिल पर पानी की टंकी पर काम करने के लिए चढ़ा था, काम पूरा कर वापस आते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा, इस घटना (Accident ) में गौरी को गंभीर चोटें आईं.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी, लोगों ने उसे तत्काल आनन-फानन में तुलिंज स्थित वसई विरार महानगरपालिका अस्पताल ले गए , जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले में स्थानीय तुलिंज पुलिस इस दर्दनाक हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है.

Vasai Manikpur Police Station Thief Arrested : वसई,मुंबई से लेकर गुजरात तक 65 चोरियों को दिया अंजाम,आया पुलिस की गिरफ़्त में

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...