Home क्राइम लोन रिकवरी एजेंटों के साथ विवाद के बाद युवक ने खुद को आग लगाई, मुंबई के शिवाजी नगर की घटना
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

लोन रिकवरी एजेंटों के साथ विवाद के बाद युवक ने खुद को आग लगाई, मुंबई के शिवाजी नगर की घटना

मुंबई के शिवाजी नगर में लोन विवाद के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली

मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में आज दोपहर एक 28 वर्षीय युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक की पहचान अदनान उस्मान शैख़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अदनान ने बैंक से लोन लिया था। सोमवार दोपहर रिकवरी एजेंट उससे पैसे की वसूली को लेकर बातचीत करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और अचानक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाया और एम्बुलेंस की मदद से सियॉन अस्पताल भेजा, जहाँ उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटना के बाद शिवाजी नगर पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकवरी एजेंटों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है।

वसई में दिल दहला देने वाली घटना: चलती लोकल ट्रेन से मामा ने धक्का देकर 16 वर्षीय भांजी की हत्या की

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है
ताजा खबरेंदेश

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10% से अधिक विकास दर हासिल कर सकता है: निर्मला सीतारमण

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है...

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
ताजा खबरेंदेश

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली और महाराष्ट्र...

Share to...