Home ताजा खबरें Adani Mumbai Redevelopment Projects: मोतीलाल नगर पुनर्विकास के लिए MHADA-अडानी समझौता, 3,700 निवासियों को मिलेंगे नए घर – कुछ लोगों ने जताया विरोध
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

Adani Mumbai Redevelopment Projects: मोतीलाल नगर पुनर्विकास के लिए MHADA-अडानी समझौता, 3,700 निवासियों को मिलेंगे नए घर – कुछ लोगों ने जताया विरोध

Adani Mumbai Redevelopment Projects: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने अडानी ग्रुप के साथ गोरेगांव के मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना के लिए बड़ा समझौता किया है। 3,700 परिवारों को नए और आधुनिक फ्लैट दिए जाएंगे, लेकिन कुछ निवासी कम दिए गए क्षेत्रफल को लेकर नाराज़ हैं।

मुंबई,10 जुलाई : मुंबई के गोरेगांव में MHADA ने अडानी ग्रुप के साथ मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर समझौता किया है। यह परियोजना 142 एकड़ जमीन पर फैली हुई है और इसमें करीब 3,700 परिवारों को 1,600 वर्ग फुट के बिल्ट-अप एरिया वाले आधुनिक फ्लैट दिए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट C&D मॉडल (पहले निर्माण फिर विकास) पर आधारित होगा और इसे 7 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।

हालांकि यह प्रोजेक्ट सरकार और डिवेलपर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, लेकिन स्थानीय निवासियों की कुछ संस्थाएं इससे संतुष्ट नहीं हैं। मोतीलाल नगर विकास समिति का कहना है कि यह निर्णय बिना लोगों से सलाह लिए लिया गया है। उन्होंने 2,000 वर्ग फुट के कारपेट एरिया की मांग की थी, जबकि समझौते में केवल 1,600 वर्ग फुट बिल्ट-अप एरिया का जिक्र है। समिति ने विरोध दर्ज कराते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी है।

MHADA के सीईओ संजीव जायसवाल ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह देश का सबसे अच्छा पुनर्विकास प्रोजेक्ट बनेगा। सरकार ने इसे ‘विशेष प्रोजेक्ट’ का दर्जा दिया है और MHADA के मुंबई बोर्ड के ज़रिए इसे पूरा किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से MHADA को 4 लाख वर्ग मीटर का निर्माण क्षेत्र मिलेगा, जिससे भविष्य में किफायती घरों की संख्या भी बढ़ेगी। हालांकि, राज्य विधान परिषद ने यह चिंता भी जताई है कि पुराने प्रोजेक्ट्स में अब तक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं मिले हैं।

Vasai-Virar News: विधायक स्नेहा दुबे पंडित के प्रयास से छात्रों को मिली लोकतंत्र की जीवंत झलक और मुख्यमंत्री से प्रेरक संवाद

 

Related Articles

कौशल विभाग में स्वदेशी कंपनियों की नियुक्ति
ताजा खबरेंदेशमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

कौशल विभाग में अब केवल स्वदेशी कंपनियों को मिलेगा अनुसंधान और परामर्श का अवसर

कौशल विभाग ने स्वदेशी कंसल्टेंसी कंपनियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।...

Share to...