Home ताजा खबरें महाराष्ट्र विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान MLA स्नेहा दुबे पंडित ने उठाए वसई के विकास के मुद्दे
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

महाराष्ट्र विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान MLA स्नेहा दुबे पंडित ने उठाए वसई के विकास के मुद्दे

MLA Sneha D Pandit in assembly

विधानसभा में बजट चर्चा में स्नेहा दुबे पंडित की सक्रिय भागीदारी

वसई के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर रखीं कई महत्वपूर्ण मांगें

मुंबई / वसई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य के वर्ष 2025–26 के बजट पर हुई सामान्य चर्चा के दौरान वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सक्रिय भागीदारी करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट राज्य के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देने वाला है।

विधानसभा में अपने भाषण के दौरान स्नेहा दुबे पंडित ने वसई और आसपास के क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई मांगें रखीं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों का स्वागत करते हुए सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने वसई क्षेत्र में औद्योगिक और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए एमआईडीसी और आईटी हब स्थापित करने की मांग की, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें। इसके अलावा उन्होंने आदिवासी और कातकरी समाज के युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों और योजनाओं का विस्तार करने पर भी जोर दिया।

नो न्यू स्लम फ्रेमवर्क” लागू करने का सुझाव

विधायक ने वसई–नालासोपारा–विरार क्षेत्र में बढ़ती अनधिकृत निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए GIS आधारित “नो न्यू स्लम फ्रेमवर्क” लागू करने का सुझाव भी रखा। उन्होंने वसई-विरार महानगरपालिका को शिक्षा व्यवस्था के लिए अधिक अधिकार और आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।

स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में उन्होंने वसई के उपजिला अस्पताल के लिए लंबित 114 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग की। साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित करने और सभी सरकारी विभागों को एक ही परिसर में लाने के लिए प्रशासनिक भवन बनाने की आवश्यकता भी बताई।

इसके अलावा पंचायत समिति भवन के लिए 24 करोड़ रुपये की मंजूरी, वसई के सड़कों के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये के फंड तथा नायगांव पुल के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी का उन्होंने स्वागत किया।

स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि बुलेट ट्रेन, रिंग रोड, मेट्रो और वधावन बंदरगाह जैसी बड़ी परियोजनाओं से वसई और पालघर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और उन्होंने इस बजट का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री तथा दोनों उपमुख्यमंत्रियों को बधाई दी।

वसई-विरार मनपा के 5 साल के कामकाज पर सवाल, विपक्ष ने मांगी श्वेतपत्रिका और विशेष ऑडिट

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...