Home ताजा खबरें वसई-विरार महानगरपालिका ने लॉन्च किया ‘सफाई मित्र’ ऐप, अब सड़क कचरे पर होगी सख्त निगरानी
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई-विरार महानगरपालिका ने लॉन्च किया ‘सफाई मित्र’ ऐप, अब सड़क कचरे पर होगी सख्त निगरानी

वसई। शहर में फैल रही गंदगी और कचरे की शिकायतों से परेशान वसई-विरार महानगरपालिका ने अब तकनीक से कमर कस ली है। मंगलवार को महापौर अजीव पाटील ने ‘सफाई मित्र‘ नामक विशेष मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के जरिए कोई भी नागरिक सड़क, गली या सार्वजनिक जगह पर पड़े कचरे की तस्वीर भेज सकेगा, और महापालिका का सफाई विभाग 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करेगा। देरी करने वाले ठेकेदारों पर भारी जुर्माना लगेगा।

शहर की तेजी से बढ़ती आबादी के साथ कचरे की समस्या गंभीर हो चुकी है। कई लोग कचरा डस्टबिन में डालने के बजाय खुले में फेंक देते हैं, जिससे दुर्गंध, मच्छर और बीमारियां फैल रही हैं। महापालिका का घनकचरा विभाग रोज सफाई तो करता है, लेकिन शिकायतों का ढेर लग रहा था। इसी को दूर करने के लिए यह ऐप शुरू किया गया है।

लोकार्पण समारोह में उपमहापौर मार्शल लोपीस, आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी, स्थायी समिति अध्यक्ष प्रवीण शेट्टी, सभागृह नेता प्रफुल्ल साने, विपक्ष नेता मनोज पाटील, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे व दीपक सावंत समेत अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।

ऐप की खासियतें और कामकाज

  • डाउनलोड: एंड्रॉइड यूजर्स आसानी से ऐप इंस्टॉल कर सकेंगे।

  • शिकायत: गंदगी वाली जगह का फोटो अपलोड करें, लोकेशन ऑटो कैप्चर।

  • समय सीमा: शिकायत मिलते ही संबंधित जोन को नोटिफिकेशन, 24 घंटे में सफाई जरूरी।

  • जुर्माना: ठेकेदार देरी करे तो 10,000 रुपये पेनल्टी। गंदगी फैलाने वाले नागरिक पर 1,000 रुपये।

  • अतिरिक्त: वेबसाइट से भी शिकायत दर्ज कराएं।

आयुक्त सूर्यवंशी ने बताया कि ऐप शुरुआत में पायलट आधार पर चलेगा, जल्द पूरे शहर में लागू होगा। अब शहर साफ-सुथरा बनाने की जिम्मेदारी नागरिक और महापालिका की साझा होगी।

​पालघर में जंगल की आग का खतरा बढ़ा, डहाणू वन विभाग ने दी चेतावनी!

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है
ताजा खबरेंदेश

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10% से अधिक विकास दर हासिल कर सकता है: निर्मला सीतारमण

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है...

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
ताजा खबरेंदेश

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली और महाराष्ट्र...

Share to...