मुंबई में एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता और विधायक रोहित पवार ने अजीत पवार से जुड़े कथित “प्लेन क्रैश” मामले में बड़ा कदम उठाते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज कराई है। यह FIR अब आगे की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है, जिससे इस मामले ने राजनीतिक रूप से नया मोड़ ले लिया है।
रोहित पवार का आरोप है कि उन्होंने पहले मुंबई और बारामती में इस मामले को लेकर FIR दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपने ही राज्य में न्याय नहीं मिला, तब उन्हें दूसरे राज्य का सहारा लेना पड़ा।
उन्होंने आगे बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने उन्हें सलाह दी कि जिस राज्य में निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की संभावना हो, वहां FIR दर्ज करानी चाहिए। इसी सलाह के आधार पर उन्होंने बेंगलुरु जाकर जीरो FIR दर्ज कराई।
रोहित पवार ने उम्मीद जताई है कि अब महाराष्ट्र सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएगी और उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई होगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।
मुंबई के सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल (सायन हॉस्पिटल) में आज एक...
ByMetro City SamacharMarch 24, 2026मीरा रोड के प्लेजंट पार्क इलाके में मंगलवार रात एक भीषण आग...
ByMetro City SamacharMarch 24, 2026मुंबई में विधानभवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लातूर...
ByMetro City SamacharMarch 24, 2026मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने रेलवे प्रशासन को लेकर सख्त...
ByMetro City SamacharMarch 24, 2026