मुंबई में एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता और विधायक रोहित पवार ने अजीत पवार से जुड़े कथित “प्लेन क्रैश” मामले में बड़ा कदम उठाते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज कराई है। यह FIR अब आगे की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है, जिससे इस मामले ने राजनीतिक रूप से नया मोड़ ले लिया है।
रोहित पवार का आरोप है कि उन्होंने पहले मुंबई और बारामती में इस मामले को लेकर FIR दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपने ही राज्य में न्याय नहीं मिला, तब उन्हें दूसरे राज्य का सहारा लेना पड़ा।
उन्होंने आगे बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने उन्हें सलाह दी कि जिस राज्य में निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की संभावना हो, वहां FIR दर्ज करानी चाहिए। इसी सलाह के आधार पर उन्होंने बेंगलुरु जाकर जीरो FIR दर्ज कराई।
रोहित पवार ने उम्मीद जताई है कि अब महाराष्ट्र सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएगी और उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई होगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के Special Intensive...
ByMetro City SamacharOctober 4, 2026नालासोपारा: मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन की ATC टीम ने नालासोपारा पूर्व...
ByMetro City SamacharOctober 3, 2026नालासोपारा: पेल्हार पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन टीम ने नालासोपारा पूर्व के...
ByMetro City SamacharOctober 2, 2026वसई-विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के नाट्यगृह और क्रीड़ा संकुल के 3 अक्टूबर...
ByMetro City SamacharOctober 2, 2026