Home ताजा खबरें मीरा रोड के प्लेजंट पार्क में भीषण आग: गोदाम में लगी आग से सिलेंडर ब्लास्ट, 25 घरों तक पहुंची लपटें
ताजा खबरेंमुंबई - Mumbai News

मीरा रोड के प्लेजंट पार्क में भीषण आग: गोदाम में लगी आग से सिलेंडर ब्लास्ट, 25 घरों तक पहुंची लपटें

मीरा रोड में गोदाम में लगी भीषण आग और सिलेंडर विस्फोट
मीरा रोड में गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप

मीरा रोड के प्लेजंट पार्क इलाके में मंगलवार रात एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह आग एक खुले मैदान में बने गोदाम में लगी, जिसकी लपटें देखते ही देखते आसपास की इमारतों तक पहुंच गईं और नागरिकों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, प्लेजंट पार्क क्षेत्र में कई खाली भूखंडों पर अस्थायी रूप से टीन शेड और बांस के सहारे व्यावसायिक गोदाम बनाए गए हैं। मंगलवार रात करीब 9 बजे अड्डा होटल के पास स्थित एक कैटरिंग गोदाम में अचानक आग लग गई।

गोदाम में प्लास्टिक और कपड़े का सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटों के कारण आग धीरे-धीरे फैलते हुए पास की इमारतों तक पहुंच गई और करीब 25 से अधिक घरों की बालकनियों को नुकसान पहुंचा।

इस दौरान आग की चपेट में आकर दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। इसके अलावा, कुछ वाहन भी आग में जलकर खाक हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त पानी के टैंकर और आधुनिक उपकरण भी मौके पर भेजे गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और दमकल विभाग की टीम आग पर नियंत्रण पाने में जुटी हुई है।

अजीत पवार ‘प्लेन क्रैश’ मामला: बेंगलुरु में दर्ज हुई जीरो FIR, रोहित पवार ने महाराष्ट्र पुलिस पर लगाए आरोप

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...