Home क्राइम मुंबई एयरपोर्ट से फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, 13 साल से रह रहा था भारत में
क्राइमदेश

मुंबई एयरपोर्ट से फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, 13 साल से रह रहा था भारत में

Arrested
Arrested

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद उस्मान करमत अली बिश्वास के रूप में हुई है। वह साल 2012 से अवैध रूप से भारत में रह रहा था और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके विदेश यात्रा कर रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 11 अगस्त को सऊदी अरब जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। इससे पहले भी वह साल 2016 और 2023 में इसी तरह फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश यात्रा कर चुका है।

पुलिस ने आरोपी के पास से वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लगभग 13 साल की उम्र में कोलकाता आया था और बाद में पुणे चला गया। वहीं उसने फर्जी दस्तावेज बनवाए और भारत में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Recent Posts

Related Articles

Bhiwandi Triple Talaq Case Over Bullet Motorcycle Dowry
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्र

भिवंडी में दहेज में Bullet मोटरसाइकिल न देने पर Triple Talaq, पति और ससुरालवालों पर मामला दर्ज

भिवंडी। केंद्र सरकार द्वारा 2019 में तत्काल ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगाने...

Share to...