Home उत्तर प्रदेश Bhadohi : पति-पत्नी और वोः पहली को मायके भेज दूसरी वाइफ ले आया युवक, घर से थाने तक हंगामा
उत्तर प्रदेश

Bhadohi : पति-पत्नी और वोः पहली को मायके भेज दूसरी वाइफ ले आया युवक, घर से थाने तक हंगामा

Bhadohi : भदोही के गोपीगंज में एक युवक अपनी पत्नी को मायके भेजकर एक युवती को घर ले आया। इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी वापस ससुराल पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया।

उत्तर प्रदेश | भदोही के गोपीगंज में एक युवक अपनी पत्नी को मायके भेजकर एक युवती को घर ले आया। इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी वापस ससुराल पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। युवती भी पत्नी होने का दावा करने लगी। हंगामा बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों पत्नियों और पति को थाने ले आई। यहां भी हंगामा चलता ही है।

मूल रूप से बलिया के सीताकुंड निवासी रामदुलार सोनी की बेटी सुमन की शादी चकपड़ौना कवालापुर गांव निवासी संतोष सोनी के साथ 2004 में हुई थी। सुमन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल आने के साथ ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज के लिए पति किसी और से शादी करना चाहता था।

किसी युवती से फोन पर बात भी करता था। विरोध करने पर पति के साथ पूरा परिवार प्रताड़ित करने लगा। आरोप लगाया कि दिसंबर 2021 में पता चला कि पति ने चित्रकूट किसी युवती से शादी कर ली है और उसे वहीं पर रखा है। इसी बीच कुछ दिन पहले उसे डरा-धमकाकर मायके भेज दिये। उसके मायके जाने पर चित्रकूट से युवती को घर बुला लिया गया। 

सोमवार को मायके से वापस ससुराल पहुंची तो युवती को घर में देख खून खौल उठा। दोनों युवतियां आपस में ही भिड़ गईं। बात बढ़ने पर पीआरबी पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं व पति को थाने ले आई। यहां घंटों पंचायत चलती रही लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें : पत्नी की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंका

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...