वसई: वसई तालुका के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 544 घरों का निर्माण पूरा हो गया है। वित्त वर्ष 2024–25 में 1,096 घरों का लक्ष्य रखा गया था। बाकी 552 घरों का काम जारी है।

 वसई पंचायत समिति की जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा 100 घर तिल्हेर में बने हैं। भाताणे में 97 और आडणे में 92 घर पूरे हुए हैं। प्रभारी गट विकास अधिकारी वैभवी ठाकरे के मुताबिक, पंचायत समिति बाकी कामों की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रही है।

शबरी योजना में 183 में से 170 घर पूरे

शबरी आदिवासी आवास योजना के तहत 2025–26 में वसई तालुका में 183 घर मंजूर हुए थे। इनमें से 170 बन चुके हैं और 13 का काम बाकी है। कुछ लाभार्थियों का कहना है कि निर्माण सामग्री और मजदूरी महंगी होने से मौजूदा अनुदान कम पड़ रहा है। उन्होंने अनुदान बढ़ाने की मांग की है।