Home क्राइम भिवंडी में धारदार हथियार से दो युवकों की निर्मम हत्या, भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी प्रफुल्ल तांगड़ी भी शामिल
क्राइमठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचार

भिवंडी में धारदार हथियार से दो युवकों की निर्मम हत्या, भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी प्रफुल्ल तांगड़ी भी शामिल

भिवंडी खार्डी गांव में भाजपा नेता प्रफुल्ल तांगड़ी की हत्या
भिवंडी खार्डी गांव में भाजपा नेता प्रफुल्ल तांगड़ी की हत्या

भिवंडी के खार्डी गांव में धारदार हथियारों से हमला कर भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी प्रफुल्ल तांगड़ी और उनके साथी तेजस तांगड़ी की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

ठाणे,12अगस्त: ठाणे जिले की भिवंडी तहसील का खार्डी गांव सोमवार देर रात दोहरी हत्या की वारदात से दहल उठा। भाजपा युवा मोर्चा के ठाणे ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तांगड़ी और उनके साथी तेजस तांगड़ी की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और राजनीतिक हलकों में गहरा आक्रोश फैल गया है।

  • कार्यालय से लौटते समय हमला

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे दोनों जे. इंटरप्राइजेस के कार्यालय से घर लौट रहे थे। खार्डी गांव में पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

  • राजनीतिक आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई

प्रफुल्ल तांगड़ी भाजपा के सक्रिय नेता थे, और उनकी हत्या से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भिवंडी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की भी जांच हो रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

वसई-विरार में भाजपा को बड़ी मजबूती, बीवीए के पूर्व नगरसेवक महेश पाटील समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

Related Articles

Share to...