Home उत्तर प्रदेश Atiq Ahmed : अतीक अहमद के परिवार पर बड़ा एक्शन, 4 करोड़ का मकान कुर्क
उत्तर प्रदेशक्राइम

Atiq Ahmed : अतीक अहमद के परिवार पर बड़ा एक्शन, 4 करोड़ का मकान कुर्क

Big action against Atiq Ahmed's family

Atiq Ahmed Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद के भाई की पत्नी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतीक के भाई की पत्नी जैनब फातिमा का 4 करोड़ रुपये का घर कुर्क कर लिया गया है। यह घर लगभग 2000 वर्ग गज में बना हुआ था और बहुत आलीशान था। जैनब अभी फरार चल रही है और पुलिस ने उसपर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। जैनब अशरफ की पत्नी है। प्रयागराज में कुछ लोगों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस ने जैनब फातिमा के खिलाफ कुर्की की यह कार्रवाई की है। पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके में कुर्की की कार्रवाई की गई। बाकायदा ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। कार्रवाई से पहले पूरे घर को खाली कराया गया। पुलिस को इसके लिए पहले ही अनुमति मिल गई थी। इस मकान के अगले हिस्से में दुकान भी बनी हुई है, जिसका किराया भी मिलता है। किराए के पैसे को अशरफ के ससुराल के लोग लेते हैं।

लगातार कस रहा पुलिस का शिकंजा

उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके भाई की पत्नी जैनब फातिमा की पुलिस तलाश कर रही है। अतीक अहमद और उसके परिवार के लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुर्की की यह कार्रवाई पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई। अतीक से जुड़े लोगों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

Ayodhaya Ram Mandir : 21 वैदिक ब्राह्मण, सरयू जल के 81 कलश, PM मोदी का खास संदेश..

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...