मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जाँच में नेपाल से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जाँच के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आरोपियों के लिए नेपाल में ठहरने का इंतजाम किया था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे गोलीबारी से पहले वहाँ तीन से चार दिन रुके थे।

पूछताछ में क्या बताया?

क्राइम ब्रांच की जाँच के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें वारदात से पहले नेपाल ले जाया गया था। उनका कहना है कि उन्हें गोलीबारी के बाद नेपाल लौटने को कहा गया था, जहाँ गैंग की ओर से उन्हें छिपाने का इंतजाम होना था।

कोटा पुलिस ने किया था गिरफ्तार

जाँच के मुताबिक, फायरिंग के बाद ऋतिक कुमार, फूलसिंह नरेश और रेहान अंसारी उर्फ सुक्का कोटा की तरफ गए थे। वहाँ कोटा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।

इसी मामले की पिछली रिपोर्ट पढ़ें — पाँच आरोपियों की पुलिस हिरासत पर अदालत का आदेश।