Home महाराष्ट्र Explosive Company Blast : यहां सेना के लिए बनते हैं हथियार.. गोला-बारूद होने से बिल्डिंग भी ध्वस्त
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Explosive Company Blast : यहां सेना के लिए बनते हैं हथियार.. गोला-बारूद होने से बिल्डिंग भी ध्वस्त

Explosive Company Blast

एक्सप्लोसिव कंपनी (Explosive Company Blast) धमाका, 9 की मौत,3 घायल, यहां सेना के लिए बनते हैं हथियार; गोला-बारूद होने से बिल्डिंग भी ध्वस्त

नागपुर। नागपुर के बाजारगांव में एक्सप्लोसिव कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में रविवार को धमाका हो गया। इससे इमारत में आग लग गई। 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। 9 की मौत हो गई और तीन घायल हैं। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। नागपुर ग्रामीण SP हर्ष पोद्दार ने बताया, यह ब्लास्ट कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। धमाका इतना तेज था कि, सी बी एच 2 प्लांट की इमारत भी ध्वस्त हो गई।

इस फैक्ट्री में सेना के लिए हथियारों का निर्माण होता है। जिसके चलते भारी मात्रा में गोला-बारूद मौजूद था। वहीं ब्लास्ट के बाद जहरीला केमिकल पूरी प्लांट में फैल गया। इससे मौतों की संख्या बढ़ सकती है।यह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब विस्फोटकों को पैक करने का काम चल रहा था।

देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर सोशल मीडिया X पर दुख जताते हुए पोस्ट किया, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। मैं उन्हें श्रद्वांजलि देता हूं। हादसे में जान गँवाने वाले परिवारों को राज्य सरकार 5 लाख रुपए की सहायता देगी।

इसी साल अगस्त में भी इस कंपनी में आग लगी थी। उस वक्त कचरे में धमाका हुआ था जिसमें दो कर्मचारियों में से एक की मौत हो गई थी। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस घटना को अभी पांच महीने भी नहीं बीते थे कि रविवार को ये बड़ा विस्फोट हो गया।

सोलर ग्रुप द्वारा संचालित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड, रक्षा क्षेत्र के लिए देश के बड़े हथियार निर्माताओं में से एक है। वर्तमान में यहां भारतीय सेना और नौसेना के लिए विभिन्न हथियारों का निर्माण किया जाता है। साथ ही इस कंपनी के जरिए भारत के बाहर तीस से ज्यादा देशों में हथियार निर्यात किए जाते हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...