Home देश Solar Explosive Company Blast Nagpur : नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
देशमहाराष्ट्र

Solar Explosive Company Blast Nagpur : नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

Solar Explosive Company

नागपुर (Nagpur) के बाजार गांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी (Solar Explosive Company) में ब्लास्ट हुआ है, 9 लोगों की मृत्यु की खबर आ रही, है ,सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय यह ब्लास्ट हुआ है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

  • नागपुर (Nagpur) की सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में ब्लास्ट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; रेस्क्यू टीम पहुंची

Solar Explosive Company

बड़ी खबर महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही है, जहां सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी (Solar Explosive Company) में बड़ा धमाका हुआ है। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफ़री मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

यह हादसा नागपुर ग्रामीण इलाके में हुई है. नागपुर ग्रामीण SP के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल 9 लोगों की मौत की शुरुआती जानकारी आई है. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, बचाव टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त कितने लोग अंदर काम कर रहे थे या फिर कितने लोग हादसे के बाद खुद भाग कर बाहर आ गए.

Solar Explosive Company

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. संदीप पखाले ने घटना के बारे में कहा कि ‘इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में गोला-बारूद और केमिकल होने से जान माल के नुकसान की आशंका है. इस विस्फोट (Solar Explosive Company) की सटीक तीव्रता अभी तक सामने नहीं आई है.’ पता चला है कि मृतकों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. यह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट आज सुबह करीब नौ बजे हुआ. Solar Explosive Company

Manish Market : मुंबई की मनीष मार्केट के पास पुलिस की छापेमारी, निकला हथियारों का ज़ख़ीरा

MBVV Police in Action : नशे के सौदागरों पर भारी पड़ी एमबीवीवी पुलिस, ११ महीनों में २५ करोड़ के मादक पदार्थ किये जब्त

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...