Mumbai BMC News: BMC की नई कचरा प्रबंधन नीति में निजी एजेंसियों को काम सौंपने पर सफाई कर्मचारी आज आजाद मैदान में विरोध करेंगे। 97% कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया है, संघर्ष समिति ने राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

मुंबई,17 जुलाई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कचरा प्रबंधन के निजीकरण के फैसले के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने आजाद मैदान में विरोध मार्च किया। कर्मचारी संघर्ष समिति ने इस निर्णय को निजीकरण करार देते हुए कहा है कि इससे कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। उन्होंने 97% कर्मचारियों के समर्थन के साथ हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

BMC की नई नीति के तहत पूरे शहर में कचरा संग्रहण, परिवहन, मानवबल और वाहन मरम्मत का काम एक ही निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। सफाई कर्मचारी संगठनों ने इसे ठेके पर देने का विरोध जताया है और टेंडर रद्द करने की मांग की है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने को तैयार हैं।

हालांकि BMC ने साफ किया है कि निजी एजेंसी को काम सौंपने के बाद भी किसी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। प्रभावित कर्मचारियों को अन्य संबंधित कार्यों में समायोजित किया जाएगा। अधिकारीयों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे रोकना संभव नहीं है।

Navi Mumbai India’s 3rd Cleanest City: स्वच्छता में महाराष्ट्र का जलवा: नवी मुंबई तीसरे स्थान पर, चार शहरों को बड़ी पहचान