Home ताजा खबरें Navi Mumbai India’s 3rd Cleanest City: स्वच्छता में महाराष्ट्र का जलवा: नवी मुंबई तीसरे स्थान पर, चार शहरों को बड़ी पहचान
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

Navi Mumbai India’s 3rd Cleanest City: स्वच्छता में महाराष्ट्र का जलवा: नवी मुंबई तीसरे स्थान पर, चार शहरों को बड़ी पहचान

Navi Mumbai India’s 3rd Cleanest City: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में महाराष्ट्र के चार शहरों ने देशभर में परचम लहराया। नवी मुंबई को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, साथ ही नागरिक फीडबैक में भी पहला स्थान मिला।

नवी मुंबई ,17 जुलाई :स्वच्छता के क्षेत्र में महाराष्ट्र ने एक बार फिर देशभर में अपना परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में नवी मुंबई ने देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त किया है। इंदौर और सूरत के बाद नवी मुंबई को यह स्थान मिला है। यही नहीं, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में नागरिक फीडबैक श्रेणी में भी नवी मुंबई को “सर्वश्रेष्ठ शहर” का खिताब मिला है।

महाराष्ट्र के अन्य शहर भी पीछे नहीं रहे। चंद्रपुर ने 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में नागरिक फीडबैक श्रेणी में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, लातूर को इसी आबादी वर्ग में “सर्वश्रेष्ठ ठोस कचरा प्रबंधन” (Best Solid Waste Management) के लिए सम्मानित किया गया है। यह राज्य की मजबूत नगर सेवाओं और जागरूक नागरिक भागीदारी का परिणाम है।

यह उपलब्धियां न केवल राज्य के शहरों की साफ-सफाई व्यवस्था को दर्शाती हैं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता का भी प्रतीक हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में यह सफलता महाराष्ट्र को प्रेरित करेगी कि वह शहरी जीवन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए और देश के अन्य राज्यों को भी इसी दिशा में प्रेरणा दे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...