Home ताजा खबरें  मुंबई लोकल ट्रेन हत्याकांड में बड़ी सफलता, आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

 मुंबई लोकल ट्रेन हत्याकांड में बड़ी सफलता, आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार

मयंक लोहार हत्या मामले में आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार
मयंक लोहार हत्याकांड में आरोपी रोशन सुवर्ण को रेलवे पुलिस ने कुर्ला से गिरफ्तार किया।

मुंबई/वसई | 24 जून 2026 : मुंबई की चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी रोशन सुवर्ण को रेलवे पुलिस ने कुर्ला इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मयंक लोहार की हत्या के बाद आरोपी ट्रेन रुकने से पहले ही बोरीवली स्टेशन के पास चलती लोकल से उतरकर फरार हो गया था। घटना के बाद बोरीवली जीआरपी ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश के लिए छह विशेष टीमें गठित की थीं।

रेलवे डिब्बे में मौजूद यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो, रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। जांच के दौरान पता चला कि हत्या के बाद आरोपी ने दूसरी लोकल ट्रेन पकड़ी और कुर्ला पहुंच गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लगातार अपने परिवार के संपर्क में था। इसी बीच रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि वह उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव भागने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कुर्ला के एक इलाके में छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि 22 वर्षीय मयंक लोहार पर चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में कथित रूप से चाकू से हमला किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि भारी बारिश के दौरान कोच का दरवाजा बंद रखने को लेकर मयंक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मयंक लोहार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में इस मामले को लेकर व्यापक चर्चा हुई थी।

फिलहाल आरोपी रोशन सुवर्ण से रेलवे पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है
ताजा खबरेंदेश

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10% से अधिक विकास दर हासिल कर सकता है: निर्मला सीतारमण

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है...

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
ताजा खबरेंदेश

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली और महाराष्ट्र...

Share to...