Home क्राइम नालासोपारा में बिल्डर जयप्रकाश चौहान की आत्महत्या मामला: पुलिसकर्मी महाजन और शाम शिंदे पर गंभीर आरोपों में मामला दर्ज़
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

नालासोपारा में बिल्डर जयप्रकाश चौहान की आत्महत्या मामला: पुलिसकर्मी महाजन और शाम शिंदे पर गंभीर आरोपों में मामला दर्ज़

नालासोपारा गाला नगर में बिल्डर जयप्रकाश चौहान की आत्महत्या से जुड़ा मामला

नालासोपारा, 2 जुलाई 2025: नालासोपारा पूर्व की ओम श्रीजी हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले 61 वर्षीय बिल्डर जयप्रकाश चौहान की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एफआईआर के अनुसार, चौहान की बेटी गौरी चौहान ने बिल्डिंग प्रोजेक्ट से जुड़े दो व्यक्तियों—महाजन और MBVV पुलिसकर्मी शाम शिंदे—पर खंडणी मांगने, धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

एफआईआर में बताया गया है कि जयप्रकाश चौहान ने वर्ष 2025 की शुरुआत में अपने निर्माणाधीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट के लिए महाजन और शाम शिंदे से कुल ₹33 लाख की रकम (कभी नकद, कभी निर्माण सामग्री) ली थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चौहान को निर्माण स्थल से हटाने की धमकी दी और जबरन प्रोजेक्ट कब्जाने का प्रयास किया।

शाम शिंदे ने कथित रूप से कहा था:

“अगर तू इमारत नहीं छोड़ेगा तो तेरे ऊपर इतने सेक्शन लगाऊंगा कि तू जिंदगीभर सड़ेगा।”

इतना ही नहीं, आरोप है कि चौहान को 2 रूम के बदले अब 4 रूम देने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे उन्हें कोई लाभ न मिलता। चौहान लगातार तनाव में थे और आत्महत्या से पहले उन्होंने कुछ दिन मोबाइल स्विच ऑफ कर चंद्रेश हिल्स इमारत में छुपकर रहे।

पुलिस ने BNS की धाराएं 108, 351(2), 352, और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच आचोले पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।

मीरारोड में फर्जी सिमकार्ड रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...