Home क्राइम पालघर में बुजुर्ग दंपति से लूटपाट का मामला सुलझा, छह आरोपी गिरफ्तार
क्राइमठाणे - Thane Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्यवसई-विरार - Vasai-Virar News

पालघर में बुजुर्ग दंपति से लूटपाट का मामला सुलझा, छह आरोपी गिरफ्तार

वाडा तालुका में 24 जून को हुए लूट के मामले में पालघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुजुर्ग दंपति को बंदूक की नोक पर लूटने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पालघर,6 जुलाई : पालघर जिले में घटना वाडा तालुका के ब्राह्मणगांव की है, जहां रात 1.45 बजे कुछ अज्ञात लोग 87 वर्षीय तुकाराम पाटिल के घर में घुस आए। लुटेरों ने दरवाजे तोड़कर घर में प्रवेश किया, बुजुर्ग दंपति के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे घर को खंगाल कर नकदी और कीमती सामान लूट लिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जांच शुरू कीतकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर छह आरोपियों को वाडा, भिवंडी और कल्याण से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...