Home उत्तर प्रदेश CM Yogi : यूपी में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित, हमने मजबूती के साथ लड़ी लड़ाई: योगी
उत्तर प्रदेश

CM Yogi : यूपी में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित, हमने मजबूती के साथ लड़ी लड़ाई: योगी

CM Yogi : उत्तर प्रदेश में बुधवार से 12 वर्ष से 14 वर्ष की उम्र के 84.40 लाख बच्चों को टीके लगाये जायेंगे। बच्चों को टीके की दो डोज लगाई जायेगी।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचकर बच्चों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। उत्तर प्रदेश में बुधवार से 12 वर्ष से 14 वर्ष की उम्र के 84.40 लाख बच्चों को टीके लगाये जायेंगे। बच्चों को टीके की दो डोज लगाई जायेगी।

बच्चों को यह डोज 12 वर्ष आयु पूरी करने वाले बच्चों को ही लगाई जायेगी। एक टीके से दूसरे टीके के बीच 28 दिन का अंतर होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश में ‘सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का काम भी हुआ है। अब तक प्रदेश में 29 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है। हमने मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ी है। योगी ने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज शत प्रतिशत लग चुकी है।

अब 12 से 14 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। 12 से 14 साल के बच्चों को भी वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल के मुताबिक बुधवार को राजधानी के दो अस्पतालों सिविल और लोकबंधु अस्पताल में बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाया जायेगा। बाद में शहर के अन्य अस्पतालों में बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जायेगा। इन दोनों अस्पतालों में एक-एक हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों का आधार कार्ड लाना होगा।

यहा भी पढ़ें : अक्टूबर में सात फेरे लेंगे रणबीर-आलिया !

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...