Home ताजा खबरें मीरा रोड में कांग्रेस की ‘हम मराठी, हम भारतीय’ भाषा कार्यशाला; भाषिक तनाव के बीच एकता का संदेश
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

मीरा रोड में कांग्रेस की ‘हम मराठी, हम भारतीय’ भाषा कार्यशाला; भाषिक तनाव के बीच एकता का संदेश

मीरा रोड में कांग्रेस की भाषा कार्यशाला में भाषाई एकता का संदेश

मीरा रोड, 14 जुलाई:मीरा-भायंदर क्षेत्र में बढ़ते भाषिक तनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने संवाद और एकता की मिसाल पेश करते हुए ‘म मराठी, हम भारतीय भाषा कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मुझफ्फर हुसैन के नेतृत्व में और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की प्रमुख उपस्थिति में नयानगर स्थित अस्मिता क्लब में आयोजित किया गया।

पिछले कुछ दिनों में मीरा रोड और आसपास के क्षेत्रों में मराठी और हिंदी भाषियों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आई थीं। इस कार्यशाला का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और भाषाई सौहार्द कायम रखना है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है और सभी धर्मों, जातियों और भाषाओं को सम्मान देना ही सच्चा राष्ट्रवाद है।

कांग्रेस ने भाजपा और सरकार पर आरोप लगाया कि वे चुनावी फायदे के लिए भाषा और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। खासतौर पर भाजपा विधायक निशिकांत दुबे के बयानों को लेकर नाराजगी जताई गई। कार्यशाला में मराठी और हिंदी दोनों समुदायों के सैकड़ों नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अॅड. गणेश पाटील ने बताया कि यह कार्यक्रम भविष्य में भी अन्य क्षेत्रों में दोहराया जाएगा ताकि महाराष्ट्र की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखा जा सके।

आषाढी वारी 2025: सोलापूर रेल मंडल की ऐतिहासिक सेवा, 27 लाख वारकरियों की यात्रा को बनाया सुरक्षित और सहज

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...