Home ताजा खबरें दहिसर साइबर पुलिस ने बुजुर्ग दंपति के बचाए 60 हजार, तत्पर कार्रवाई पर जताया आभार
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

दहिसर साइबर पुलिस ने बुजुर्ग दंपति के बचाए 60 हजार, तत्पर कार्रवाई पर जताया आभार

मुंबई: दहिसर साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बुजुर्ग दंपति के 60 हजार रुपये बचाकर उनकी उम्मीदों को नया सहारा दिया। मामला तब सामने आया जब वरिष्ठ नागरिक स्मिता रमाकांत पारुलकर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, स्मिता पारुलकर को पुणे जाने के लिए ओला कैब बुक करनी थी। उन्होंने गूगल पर ओला ऐप सर्च किया और वहां उपलब्ध नंबर पर कॉल किया। यह नंबर नकली निकला और कॉलर ने उनके मोबाइल को हैक कर खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए।

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज की और दहिसर पुलिस स्टेशन को सूचित किया। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस उपनिरीक्षक श्रद्धा पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक अंकुश दांडगे और श्रीकांत देशपांडे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कराया। कुछ ही मिनटों में पूरा पैसा सुरक्षित वापस मिल गया।

पैसे बचने की खुशी में बुजुर्ग दंपति ने दहिसर पुलिस स्टेशन पहुंचकर साइबर टीम का मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने मुंबई पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि इस घटना ने पुलिस पर उनका विश्वास और मजबूत कर दिया है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...