Home देश Derailment : कसारा- इगतपुरी के बीच मालगाड़ी की 7 बोगियां ट्रैक से उतरी, एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
देशमुंबई - Mumbai News

Derailment : कसारा- इगतपुरी के बीच मालगाड़ी की 7 बोगियां ट्रैक से उतरी, एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

Derailment

ठाणे: महाराष्ट्र के कसारा- इगतपुरी ट्रैक पर बड़ा हादसा (Derailment) हुआ है। यहां की इगतपुरी रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर (Derailment) गई है। कुल मिलाकर ट्रेन की 7 बोगियां पटरी से उतरी हैं। इस वजह से कसारा से इगतपुरी सेक्शन के डाउन सेक्शन में मेल एक्सप्रेस यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि उपनगरीय लोकल ट्रेन यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।.

Derailment

जानकारी के मुताबिक एक मालगाड़ी की सात बोगियां पटरी से उतर (Derailment) गई हैं. यह घटना रविवार शाम 6 बजकर 31 मिनट की है. इस रेल हादसे से सिर्फ कसारा-इगतपुरी सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इसके अलावा मुंबई लोकल यातायात पर संचालन प्रभावित नहीं हुआ है.

ये ट्रेनें प्रभावित : 

12105 सीएसएमटी-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस- घाटकोपर स्टेशन पर
12109 सीएसएमटी मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस- विक्रोली स्टेशन पर
12261 सीएसएमटी हावड़ा एक्सप्रेस- आसनगांव स्टेशन पर
11401 सीएसएमटी आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस- ओम्बारमल्ली स्टेशन पर
17612 सीएसएमटी नंदे एक्सप्रेस-सीएसएमटी से प्रस्थान किया
12137 सीएसएमटी फिरोजपुर पंजाब मेल एक्सप्रेस-सीएसएमटी से प्रस्थान किया
12173 एलटीटी प्रतापगढ़ एक्सप्रेस

शाम साढ़े छह बजे हुआ हादसा

मुंबई डिवीजन में डाउन मेन लाइन पर कसारा से टीजीआर-3 डाउन लाइन सेक्शन के बीच 18.31 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी- जेएनपीटी/डीएलआईबी कंटेनर ट्रेन के 2 वैगन पटरी से उतर गए. इसकी वजह से कसारा से इगतपुरी सेक्शन के डाउन सेक्शन में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, हालांकि उपनगरीय लोकल ट्रेन के यातायात प्रभावित नहीं है.

Dadar Railway Station : दादर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर सहित बहुत कुछ बदला

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...