नालासोपारा शहर में देवभूमि एकता मंडल – नालासोपारा (Nalasopara) द्वारा बिखौती कौतिक सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार रात नालासोपारा पूर्व तुलिंज रोड स्थित केएमपीडी स्कूल में सम्पन्न हुआ।

शाम 5 बजे सयुंक्त नगर गणपति मंदिर से केएमपीडी स्कूल तक कलश यात्रा निकाली गई। केएमपीडी स्कूल परिसर में उतराखंड संस्कृति पर विभिन्न प्रकार की झलकियां दिखाई गई।

केएमपीडी स्कूल परिसर में उत्तराखंडी लोक संस्कृति के रंग बिखरे।भीड़ देखकर लग रहा था कि यह कार्यक्रम उतराखंड की धरती पर हो रहा है।

कार्यक्रम में उतराखंड के गायक पंकज पैठणी के गानों पर महिलाएं झूम उठी। इस कार्यक्रम में महिलाएं व बच्चें उतराखंड पारंपरिक पहनावे में नजर आए। महिलाओं व बच्चों ने लोकगीतों पर विभिन्न प्रकार के लोकनृत्य किए।

https://youtu.be/aAWH6LmLXbs

 

Coronavirus : ठीक होने के बाद आंखों और त्वचा पर असर कोरोना के आफ्टर इफेक्ट्स / सांस फूलने, नींद न आने की समस्या हो रही आम