डीसीपी जोन 5 गणेश गावड़े के अनुसार, इस अवैध पार्किंग रैकेट में ड्राइवर और संचालकों की मिलीभगत थी। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि उनके इस गैरकानूनी कृत्य से यातायात बाधित होगा और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होगा, फिर भी वे इसे लगातार अंजाम दे रहे थे। इस मामले की जांच के बाद धारावी पुलिस ने लापरवाही और लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने जिन आरोपियों की पहचान की है, उनमें गैस सिलेंडर टेम्पो चालक गोपाल पुजारी (45), गैस एजेंसी के मालिक निनाद सुरेश केलकर (50), प्रबंधक नागेश सुभाष नवले (28), दूसरे टेम्पो के चालक वेलू नादर, ट्रक चालक सोनू गौतम चारमोहन (24), कथित साथी अनिल कुमार गुप्ता (50) और अवैध पार्किंग संचालक तरबेज तारिक शेख व तारिक जब्बार शेख शामिल हैं। इसके अलावा, इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल अन्य अज्ञात वाहन चालकों पर भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
धारावी पुलिस के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल महेंद्र वासा वाल्वी (38) 24 मार्च की शाम 6 बजे इलाके में गश्त कर रहे थे। रात करीब 9:50 बजे जब वे एलबीएस रोड से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा। तत्काल उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर अवैध पार्किंग और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी लापरवाहियों को उजागर कर दिया है।
Nalasopara Crime News: सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, गुस्साई बेटी ने चाकू से किया हमला
वसई-विरार में निमंत्रण पत्रिका से शुरू हुआ विवाद, भाजपा-मनपा आमने-सामने, घेराव ऐलान,...
ByMetro City SamacharMarch 13, 2026विरार: वसई-विरार महानगरपालिका की प्रभाग समिति (ए) के नए कार्यालय के लोकार्पण...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026वसई-विरार, 12 मार्च 2026: वसई-विरार के गौरव आयुष म्हात्रे, जिन्होंने U-19 क्रिकेट...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026वसई-विरार, 12 मार्च 2026: नालासोपारा पश्चिम में 20 फरवरी को हुई शुभम...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026