मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ड्रग्स की जांच के लिए अपनी फॉरेंसिक वैन तैनात की थी। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कॉन्सर्ट में आए करीब 40 युवाओं की जांच की। इनमें से दो के शुरुआती टेस्ट पॉजिटिव आए।

सूत्रों ने बताया कि दोनों युवाओं में एक भारत का और दूसरा केन्या का नागरिक है। पुलिस यह पता लगा रही है कि किस पदार्थ का सेवन हुआ था और वह उन्हें कहां से मिला।

महालक्ष्मी रेसकोर्स के ‘AEDEN’ कार्यक्रम में 12 लोगों पर कार्रवाई

22 नवंबर 2026 को महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित ‘AEDEN’ लाइव म्यूजिक कार्यक्रम में भी यह वैन तैनात थी। वहां टीम ने उपकरणों की मदद से जांच की और ड्रग्स के सेवन के संदेह में 12 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

फॉरेंसिक वैन में मौके पर क्या जांच हो सकती है?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 21 नवंबर 2026 को मुंबई पुलिस की ‘एंटी-नारकोटिक्स इन्वेस्टिगेशन एंड फॉरेंसिक वैन’ का उद्घाटन किया था। इसमें टीम संदिग्ध पदार्थों की मौके पर प्राथमिक जांच कर सकती है और नमूने ले सकती है। घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ जब्त साक्ष्य संभालने की सुविधा भी वैन में है।

संबंधित खबर · जुहू में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, ₹1.50 करोड़ की ड्रग्स के साथ सप्लायर गिरफ्तार