Home ताजा खबरें फडणवीस-आदित्य ठाकरे की गुप्त मुलाकात से सियासी हलचल तेज, गठबंधन के नए समीकरण की चर्चा
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराजनीति

फडणवीस-आदित्य ठाकरे की गुप्त मुलाकात से सियासी हलचल तेज, गठबंधन के नए समीकरण की चर्चा

आदित्य ठाकरे ने फडणवीस को फ्लैटों की चाबियां देने की मांग की
आदित्य ठाकरे ने फडणवीस को फ्लैटों की चाबियां देने की मांग की

मुख्यमंत्री फडणवीस और ठाकरे परिवार की मुलाकातों से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नए गठबंधन की अटकलों के बीच बीजेपी-शिवसेना संबंधों पर सबकी नजरें टिक गई हैं।

मुंबई,20 जुलाई:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे की हालिया मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। दोनों नेता मुंबई के एक होटल में करीब 4.5 घंटे तक रहे और एक घंटे तक बंद कमरे में गुप्त बातचीत भी की। बताया गया कि दोनों अलग-अलग कार्यक्रमों के बहाने होटल पहुंचे, लेकिन मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

इस मुलाकात की खास बात यह रही कि होटल के कैफेटेरिया में जब दोनों नेता बात कर रहे थे, उस दौरान इलाके को सील कर दिया गया और किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं थी। चर्चा है कि ठाकरे परिवार और फडणवीस के बीच रिश्तों में सुधार हो रहा है, जो महायुति सरकार में नए समीकरण बना सकता है।

पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा था कि पार्टी उद्धव ठाकरे को भी साथ ला सकती है। उसके बाद सीएम फडणवीस ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे को गठबंधन का खुला ऑफर भी दिया। अब आदित्य ठाकरे और फडणवीस की मुलाकात ने इन अटकलों को और बल दिया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा बदलाव हो सकता है।

वसई में लिफ्ट में फंसे भाजपा नेता प्रवीण दरेकर समेत दो विधायक, कार्यकर्ताओं ने तोड़ा दरवाजा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...