Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Palghar : रिश्वतखोरी के आरोप में वन अधिकारी गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Palghar : रिश्वतखोरी के आरोप में वन अधिकारी गिरफ्तार

Palghar : एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को वाड़ा के एक वन अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया

एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को वाड़ा के एक वन अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी पर केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2017 में एक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था जिसमें कहा गया था कि वन अधिनियम के प्रावधान उसकी भूमि पर लागू नहीं होते हैं।

आरोपी वन अधिकारी हिंमत सापले ने शिकायतकर्ता के आवेदन को आगे बढ़ाने की एवज में उससे 60 हजार की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी के उपाधीक्षक नवनाथ जगताप की टीम ने आरोपी वन अधिकारी को 50 हजार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...