Home देश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Joshi का निधन, पड़ा था दिल का दौरा
देशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराजनीति

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Joshi का निधन, पड़ा था दिल का दौरा

Manohar Joshi

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री  मनोहर जोशी ( Manohar Joshi )  का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे. आज दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि कल शाम खबर आई थी कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (Manohar Joshi)  को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 फरवरी को तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर तुरंत हिंदुजा अस्पताल  पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा पाए. बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, उनकी उम्र 86 वर्ष थी.

मनोहर जोशी (Manohar Joshi) का पार्थिव शरीर माटुंगा स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। Manohar Joshi शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे।

बता दें कि जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। इसके अलावा Manohar Joshi सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक तत्कालीन वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे। मनोहर जोशी मार्च 1995 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।मनोहर जोशी बालासाहेब ठाकरे के भरोसेमंद नेताओं में से एक थे. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मुंबई नगर निगम में पार्षद के रूप में की. वे 70 के दशक में शिवसेना के बैनर तले पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे.

 

    यह भी पढ़े :  Kisan Andolan – पंजाब-हरियाणा शम्भु बॉर्डर मुठभेड़ में ,एक किसान की मौत,23 घायल

 हिंदी फिल्म Sandeh मार्च में होगी रिलीज

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...