Home क्राइम Gambling : मुंबई में चल रहा था जुए का अड्डा, हाई प्रोफाइल सोसाइटी से 45 गिरफ्तार
क्राइममुंबई - Mumbai News

Gambling : मुंबई में चल रहा था जुए का अड्डा, हाई प्रोफाइल सोसाइटी से 45 गिरफ्तार

Gambling

मुंबई : शहर के  खार (पश्चिम) इलाके में अंबेडकर रोड पर स्थित ओम पैलेस नामक हाई प्रोफाइल सोसाइटी में चल रहे जुए के अड्डे (Gambling) पर पुलिस ने छापा मारकर 45 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 12 महिलाएं और 33 पुरुष शामिल हैं. Police ने मौके से 34 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये के जुए के सिक्के जब्त किए हैं. इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम कर रही है.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रभारी दया नायक ने बताया कि पुलिस को मुंबई के खार पश्चिम के अंबेडकर रोड स्थित ओम पैलेस में हाई प्रोफाइल जुए का अड्डा (Gambling) संचालित होने की जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां छापा मारा. इस कार्रवाई में जुए (Gambling) के अड्डे के 4 पार्टनर, ग्राहकों को जुआ खेलने में मदद करने वाले तीन जॉकी और 38 वास्तविक जुआरियों सहित कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई में पुलिस  ने 34 लाख रुपये नकद और एक करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये के जुए के सिक्के जब्त किए हैं. इस मामले में खार पुलिस स्टेशन में जुआ निवारण अधिनियम की धारा 4 (ए) (बी), 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है.

Charas seized : वसई-विरार में आ रही 86 लाख की चरस बरामद, तीन गिरफ़्तार

Duplicate : मुंबई में नामचीन कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, 6 करोड़ की नकली घड़ियां जब्त

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...