Home ताजा खबरें गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
गणेश विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर और वसई-विरार में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध।

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने भारी और अवजड मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, गणेश विसर्जन के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

आदेश के अनुसार, गुजरात और पालघर की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के रास्ते ठाणे की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी और अवजड (heavy) मालवाहक  वाहनों को खानीवडे टोल नाका क्षेत्र से आगे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन वाहनों को चिंचोटी और शिरसाड फाटा की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।

इसी तरह मुंबई और काशिमीरा की ओर से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे होते हुए घोड़बंदर रोड के रास्ते ठाणे की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। इन वाहनों को फाउंटेन होटल के पास से आगे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कब रहेगा प्रतिबंध?

यह यातायात प्रतिबंध 25 सितंबर 2026 की रात 10 बजे से 26 सितंबर 2026 की सुबह 1 बजे तक लागू रहेगा।

हालांकि, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन, एंबुलेंस, जरूरी सेवाओं के वाहन और शासन द्वारा अत्यावश्यक घोषित वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने गणेश विसर्जन के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चालकों से इस व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

मुंबई के राजा का कल नहीं होगा विसर्जन? पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से मंडल और प्रशासन में विवाद

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...