Home क्राइम गोवा के मांडरेम में भीषण आग: लग्ज़री कॉटेज जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
क्राइमताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

गोवा के मांडरेम में भीषण आग: लग्ज़री कॉटेज जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

Goa Mandrem Fire Luxury Cottages
नॉर्थ गोवा के मांडरेम में अजूबा मंदिर के पास कॉटेज में लगी आग

गोवा के नॉर्थ गोवा स्थित मांडरेम इलाके में अजूबा मंदिर के पास बने लग्ज़री कॉटेज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी की घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अश्वेम-मांडरेम क्षेत्र में स्थित इन कॉटेज में अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाया, जिससे आग और तेजी से फैल गई। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...