Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News टेरर फंडिंग के आरोपितों को बचा रही सरकार: प्रवीण दरेकर
मुंबई - Mumbai News

टेरर फंडिंग के आरोपितों को बचा रही सरकार: प्रवीण दरेकर

प्रवीण दरेकर ने सोलापुर में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि नवाब मलिक ने मुंबई बम विस्फोट के आरोपितों से जमीन खरीदी और इस माध्यम से टेरर फंडिंग में पैसे पहुंचाए।

मुंबई। विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने महाविकास आघाड़ी सरकार पर देश में होने वाली टेरर फंडिंग के आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंत्री नवाब मलिक को मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट ने मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेजा है, भाजपा ने नहीं।

प्रवीण दरेकर ने सोलापुर में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि नवाब मलिक ने मुंबई बम विस्फोट के आरोपितों से जमीन खरीदी और इस माध्यम से टेरर फंडिंग में पैसे पहुंचाए। देश विरोधी कृत्य की वजह से ही ईडी नवाब मलिक को गिरफ्तार कर जांच कर रही है, लेकिन महाविकास आघाड़ी के नेता इस मामले में अनायास भाजपा का नाम ले रहे हैं। नवाब मलिक को बचाने के लिए महाविकास आघाड़ी के सभी नेताओं , मंत्रियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है, जबकि डॅाक्टरों , एसटी कर्मचारियों के प्रदर्शन की ओर से ध्यान देने का वक्त ही नहीं है।

प्रवीण दरेकर ने बताया कि महाविकास आघाड़ी के नेता अनिल देशमुख, प्रताप सरनाईक, संजय राठोड़, जीतेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ , नवाब मलिक , प्राजक्त तनपुरे पर कार्रवाई जांच एजेंसियों ने सबूत मिलने पर की है। इस कार्रवाई में भाजपा का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है, लेकिन महाविकास आघाड़ी के नेता अनायास भाजपा का नाम ले रहे हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...