Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News ईडी ने महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री की 13.41 करोड़ की संपत्ति जब्त की
मुंबई - Mumbai News

ईडी ने महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री की 13.41 करोड़ की संपत्ति जब्त की

सहकार विभाग में राम गणेश सहकारी शक्कर कारखाने की खरीदी-बिक्री में हुए घोटाले की जांच ईडी की टीम पिछले कई महीनों से कर रही है। इस मामले में ईडी ने प्राजक्त तनपुरे से दो बार पूछताछ की थी।

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे की 13 करोड़ 41 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें नागपुर की 90 एकड़ व अहमदनगर जिले की 4 एकड़ जमीन शामिल हैं। नागपुर की 90 एकड़ जमीन प्राजक्त तनपुरे ने आशीष देशमुख की तक्षशिला सिक्युरिटीज के माध्यम से खरीदी थी।

सहकार विभाग में राम गणेश सहकारी शक्कर कारखाने की खरीदी-बिक्री में हुए घोटाले की जांच ईडी की टीम पिछले कई महीनों से कर रही है। इस मामले में ईडी ने प्राजक्त तनपुरे से दो बार पूछताछ की थी। इसी मामले में आज ईडी की टीम ने प्राजक्त तनपुरे की नागपुर व अहमदनगर जिले की दो संपत्ति जब्त की है जिसकी कीमत 13 करोड़ 41 लाख रुपये आंकी गई है।

इससे पहले ईडी की टीम पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को वसूली मामले में गिरफ्तार कर चुकी है, जो इस समय आर्थर रोड जेल में हैं। एनसीपी के दूसरे नेता अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी से जमीन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वे इस समय ईडी की कस्टडी में हैं। इस तरह ईडी अब तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तीन नेताओं की संपत्ति जब्त कर चुकी है जिसमें दो महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...