छत्रपति संभाजीनगर | मेट्रो सिटी समाचार। इम्तियाज जलील ने कहा है कि वह अदालत के सामने अपना पक्ष खुद रखेंगे। उनके मुताबिक, उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है और मामला अदालत तक पहुंचना प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अब अदालत में अपनी बात रखने के बाद फैसले का इंतजार करेंगे।

“मैंने कोई वकील नहीं लगाया”

जलील ने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से कोई वकील नियुक्त नहीं किया है और वह खुद अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर से वकील लगाया गया है।

नाशिक प्रकरण का भी किया जिक्र

नाशिक प्रकरण का उल्लेख करते हुए जलील ने कहा कि उस मामले में भी जेल जाने को लेकर बयान दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अदालत में अपना पक्ष रखा। उनके अनुसार, अदालत में सबूतों को साबित करना पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कहीं रुकने और विरोध में बोलना बंद करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है। जलील ने कहा कि वह जो कुछ कहते हैं, दस्तावेजों के आधार पर कहते हैं। होटल और जमीन से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इन मामलों में उन्होंने दस्तावेज दिखाए थे।

जलील ने कहा कि पुलिस पर दबाव डालकर मामले को दबाने की कोशिश की जाए, तब भी वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अदालत में अपनी बात रखने की बात दोहराते हुए कहा—“बोले, झुकेगा नहीं..”