Home ताजा खबरें विरार में जयेश पाटील का बहुजन विकास आघाड़ी में प्रवेश, सैकड़ों समर्थकों के साथ जॉइन किया BVA
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

विरार में जयेश पाटील का बहुजन विकास आघाड़ी में प्रवेश, सैकड़ों समर्थकों के साथ जॉइन किया BVA

Jayesh Patil joins Bahujan Vikas Aghadi in Virar with supporters
Jayesh Patil Joins Bahujan Vikas Aghadi

हितेंद्र ठाकूर बोले – जल्द दी जाएगी अहम जिम्मेदारी, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मिलेगा मजबूती

विरार | मेट्रो सिटी समाचार

विरार में स्थानीय राजनीति को नया मोड़ देते हुए जयेश पाटील ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) का दामन थाम लिया। हाल ही में आगरी सेना के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बहुजन विकास आघाड़ी में शामिल होने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।

विरार के विवा कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बहुजन विकास आघाड़ी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकूर ने स्वयं जयेश पाटील का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक क्षितीज ठाकूर, महापौर अजीव पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपीस सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम से पहले आत्माराम पार्क से एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें जयेश पाटील के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके बाद आयोजित प्रवेश समारोह में खार्डी, कोशिंबे, डोंगरपाडा, काशिदकोपर, चंदनसार और कोपरी सहित आसपास के कई गांवों के युवाओं ने भी बहुजन विकास आघाड़ी की सदस्यता ग्रहण की।

सभा को संबोधित करते हुए हितेंद्र ठाकूर ने कहा कि बहुजन विकास आघाड़ी में कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और संगठन में शामिल हर व्यक्ति का सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिक बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं लेकर सीधे उनके पास आ सकते हैं।

जयेश पाटील का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही पार्टी में आ जाना चाहिए था, लेकिन अब भी देर नहीं हुई है। उन्होंने संकेत दिया कि जयेश पाटील को जल्द ही संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अपने संबोधन में जयेश पाटील ने कहा कि समाज और नागरिकों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अब पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए काम करेंगे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस प्रवेश से वसई-विरार के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुजन विकास आघाड़ी की पकड़ और मजबूत हो सकती है।

नालासोपारा फ्लैट डील में धोखाधड़ी: डॉक्टर से ₹44 लाख की ठगी का आरोप, तीन लोगों पर केस दर्ज 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...