Home उत्तर प्रदेश मुंबई: जोगेश्वरी-राम मंदिर रेलवे ट्रैक के बीच मिला शव, पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई: जोगेश्वरी-राम मंदिर रेलवे ट्रैक के बीच मिला शव, पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

मुंबई रेलवे ट्रैक शव पुलिस जांच
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप

मुंबई: जोगेश्वरी और राम मंदिर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है।

मृतक की पहचान नितिन चव्हाण के रूप में हुई है, जो नालासोपारा निवासी थे और पेशे से मूर्तिकार (आर्टिस्ट) थे। उनकी पत्नी मधुरा चव्हाण (47) एक एनजीओ में कार्यरत हैं।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी बीच मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

शिकायत के आधार पर बोरीवली जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी मौत से पहले अपने भाई को एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी।

बोरीवली जीआरपी के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में सीरियल मोलेस्टर गिरफ्तार: 48 घंटे में 29 CCTV खंगालकर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...