Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai Virar : गाड़ियों के साइलेंसर उड़ाने वाला खान गैंग शिकंजे में, वसई विरार सहित मुंबई में था आतंक
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai Virar : गाड़ियों के साइलेंसर उड़ाने वाला खान गैंग शिकंजे में, वसई विरार सहित मुंबई में था आतंक

अचोले, नालासोपारा, तुलिंज, विरार, खारघर, कोपर खैराने, कामोठे, रबाले सहित कई जगहों से कारों के साइलेंसर चुराए थे

Vasai Virar :  गाड़ियों के साइलेंसर उड़ाने वाला खान गैंग शिकंजे में, वसई विरार सहित मुंबई में था आतंक

वसई। कारों से साइलेंसर चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी है।

एमबीवीवी पुलिस (MBVV Police) के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घाटकोपर इलाके से इमरान इरशाद खान (35), शाहरुख नसीम खान (24) और जावेद बशीर खान (28) नामक आरोपियो को हिरासत में लिया। पुलिस ने इनके पास से कारों के कई साइलेंसर और इस काम में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं।

पुलिस ने का दावा है,कि साइलेंसरों की चोरी के 18 मामलों को खुलासा हुआ है। तीनों ने अचोले, नालासोपारा, तुलिंज, विरार, खारघर, कोपर खैराने, कामोठे, रबाले सहित कई जगहों से कारों के साइलेंसर चुराए थे। पुलिस आरोपियों पर धारा 379 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...